Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-06

Seraikela News: ईचागढ़ अंचल अधिकारी ने अवैध बालू खनन और परिवहन को लेकर किया चेकनाका का निरीक्षण

Seraikela News: ईचागढ़ अंचल अधिकारी दीपक प्रसाद ने पातकुम मोड़ और ईचागढ़ थाना क्षेत्र के समीप स्थापित चेकनाका का निरीक्षण किया. इसका उद्देश्य क्षेत्र में अवैध बालू खनन और परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करना है.


निरीक्षण के दौरान, अंचल अधिकारी ने चेकनाका पर तैनात कर्मियों को निर्देश दिए कि वह वाहन जांच में तत्परता बरतें, अभिलेखों का सही संधारण करें, संदिग्ध वाहनों की सतर्क निगरानी रखें और अवैध खनन रोकने के लिए सतत चौकसी बनाए रखें. उन्होंने स्पष्ट कहा कि जांच में किसी भी तरह की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जरूरत पड़ने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !