Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-06

Jamshedpur News: उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की बैठक, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

Jamshedpur News: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की बैठक आहूत की गई. बैठक में NHM के रिक्त पदों पर भर्ती, स्वास्थ्य सलाहकार का चयन, NHM एवं आयुष्मान भारत फंड हेतु समवर्ती लेखा परीक्षक का अनुमोदन, घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में ICU सेवाओं तथा जिला अस्पताल में PICU संचालन, जिला स्टोर ऑडिट एवं एसेट असाइनमेंट टीम का गठन पर चर्चा की गई. स्वास्थ्य संस्थानों में उपकरण, दवाओं एवं संसाधनों की बेहतर निगरानी सुनिश्चित करने हेतु जिला स्तर पर Store Audit & Assets Assignment Team गठित करने का निर्णय लिया गया.

सदर अस्पताल परिसर में पार्किंग समस्या पर भी विस्तार से चर्चा की गई तथा अतिरिक्त होमगार्ड की प्रतिनियुक्ति करते हुए सुचारू व्यवस्था का निदेश दिया गया. कई अन्य विषय भी समिति के समक्ष रखे गए जिनमें अस्पताल परिसर में कैंटीन का संचालन, अस्पताल परिसरों में वॉटर ATM लगाने, क्रय समिति (Procurement Committee) का पुनर्गठन पर निर्णय लिया गया. उपायुक्त ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करना विभाग का सर्वोच्च दायित्व है. प्रत्येक निर्णय के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष निगरानी रखी जाएगी ताकि जिले के नागरिकों को समयबद्ध एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें.

बैठक में निदेशक एनईपी संतोष गर्ग, सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल, जिला कल्याण पदाधिकारी शंकराचार्य समद, जिला योजना पदाधिकारी सुदीप्त राज व अन्य संबंधित पदाधिकारी बैठक में उपस्थित रहे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !