Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-06

Uttarakhand News: नैनीताल के खन्स्यु में STF टीम पर फायरिंग, सिपाही और एक ग्रामीण घायल

Uttarakhand: उत्तराखण्ड के नैनीताल ज़िले के पहाड़ी क्षेत्र खन्स्यु में उस समय हड़कंप मच गया जब तस्करी की सूचना पर पहुंची स्पेशल टास्क फ़ोर्स (एस.टी.एफ.) की टीम पर अचानक फायरिंग कर दी गई।

अचानक हुई इस गोलीबारी में एस.टी.एफ. का एक सिपाही और एक स्थानीय व्यक्ति घायल हो गया। गोली लगने से दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

सूत्रों के अनुसार एस.टी.एफ. की टीम किसी तस्करी गतिविधि की जांच और कार्रवाई के लिए इलाके में पहुंची थी, तभी छिपे हुए बदमाशों ने टीम पर गोलियां चला दीं। 

गोली लगने से घायल हुए एस.टी.एफ. के सिपाही भूपेंद्र मर्तोलिया को गंभीर स्थिति में हल्द्वानी के कृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !