Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-07

Dhanbad News: केंदुआडीह में जहरीली गैस स्राव, उपायुक्त ने बीसीसीएल और तकनीकी टीम के साथ की बैठक, प्रभावित लोगों के शिफ्टिंग पर जोर

Dhanbad: उपायुक्त एवं जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन की अध्यक्षता में केंदुआडीह में जहरीली गैस स्राव मामले पर बीसीसीएल के CMD और तकनीकी टीम के साथ बैठक हुई। बैठक में गैस स्राव के कारणों, रोकथाम और राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की गई और प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया।

आसपास की बस्तियों को जल्द खाली कराकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने का निर्देश

बीसीसीएल की तकनीकी टीम ने बताया कि गैस रिसाव केंदुआडीह की बस्तियों और NH के दोनों ओर से हो रहा है। इसलिए प्रशासन ने वाहन गति धीमी रखने और आसपास की बस्तियों को जल्द खाली कराकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने का निर्देश दिया।

 NH की सड़क की जांच कर आवश्यक अध्ययन

उपायुक्त आदित्य रंजन ने आपदा प्रबंधन पदाधिकारी को एनडीआरएफ को पत्र भेजकर एक्सपर्ट टीम के माध्यम से स्थिति का आकलन करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, NH की सड़क की जांच कर आवश्यक अध्ययन करने का भी आदेश दिया गया।

प्रभावित लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके 

उन्होंने कहा कि प्रभावित बस्तियों में अस्थाई राहत कैंप लगाए जाएँ और जल्द से जल्द सर्वे कर शिफ्ट होने वाले परिवारों की संख्या निर्धारित की जाए। प्रभावित परिवारों को बेलगड़िया और कर्माटांड़ टाउनशिप में शिफ्ट किया जाएगा। आज कई परिवारों को बेलगड़िया टाउनशिप का भ्रमण कराया गया ताकि वे सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए तैयार हो सकें। उपायुक्त ने भरोसा दिलाया कि प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है ताकि प्रभावित लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और उन्हें मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँ।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !