Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-07

Jharkhand News: झारखंड में वक्फ संपत्तियों का ब्योरा अपलोड करने का लक्ष्य अधूरा, 67.92 प्रतिशत डेटा ही पोर्टल पर दर्ज

Jharkhand News: झारखंड में वक्फ संपत्तियों का विवरण उम्मीद पोर्टल पर अपलोड करने की प्रक्रिया बुधवार रात निर्धारित समय सीमा तक जारी रही. केंद्र सरकार ने छह दिसंबर की रात 11.59 बजे तक सभी राज्यों को वक्फ संपत्तियों का पूरा ब्योरा पोर्टल पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था. झारखंड में यह प्रक्रिया आंशिक रूप से पूरी हो सकी.
राज्य में वक्फ की कुल 159 संपत्तियां दर्ज हैं. इनमें से सिर्फ 108 संपत्तियों का विवरण ही समय पर पोर्टल पर अपलोड किया जा सका. इस तरह झारखंड 67.92 प्रतिशत लक्ष्य तक ही पहुंच पाया. तय समय सीमा तक शेष 51 संपत्तियों का ब्योरा दर्ज नहीं हो पाया.

इन 159 संपत्तियों में 151 संपत्तियां झारखंड सुन्नी वक्फ बोर्ड के अधीन आती हैं और आठ संपत्तियां शिया वक्फ बोर्ड से जुड़ी हैं. सुन्नी वक्फ बोर्ड की 151 संपत्तियों में से 101 संपत्तियों का ही विवरण पोर्टल पर चढ़ाया जा सका. वहीं शिया वक्फ बोर्ड की आठ में से सात संपत्तियों को अपलोड किया गया. शिया बोर्ड की एक संपत्ति का डेटा अपलोड नहीं हो सका जिसे हिडेन वक्फ के रूप में दर्ज किया गया है.

झारखंड में वक्फ की कुल 51 संपत्तियों का विवरण उम्मीद पोर्टल पर दर्ज नहीं हो पाया. इनमें 50 संपत्तियां सुन्नी वक्फ बोर्ड की हैं और एक संपत्ति शिया बोर्ड की है.

बोर्ड स्तर पर डेटा की उपलब्धता और प्रशासनिक समन्वय में अभी भी कमियां मौजूद
वक्फ संपत्तियों का पूरा रिकॉर्ड डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराना पारदर्शिता और निगरानी का अहम कदम माना जा रहा है. झारखंड का लक्ष्य अधूरा रहना यह दिखाता है कि बोर्ड स्तर पर डेटा की उपलब्धता और प्रशासनिक समन्वय में अभी भी कमियां मौजूद हैं. अगर पूरी संपत्तियों का ब्योरा ऑनलाइन नहीं चढ़ाया जाता तो इनकी निगरानी और संरक्षण की प्रक्रिया प्रभावित होती रहेगी. भविष्य में केंद्र सरकार इससे संबंधित और सख्त दिशानिर्देश जारी कर सकती है ताकि वक्फ संपत्तियों का प्रबंधन सुव्यवस्थित और पारदर्शी बन सके.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !