Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-07

Jharkhand News: झारखंड ACB ने नेक्सजेन के मालिक विनय सिंह की पत्नी स्निग्धा सिंह की तलाश में की लखीसराय में छापामारी

Jharkhand News: झारखंड ACB की टीम रविवार की सुबह बिहार के लखीसराय जिले के नयासराय इलाके में छापेमारी करने पहुंची. टीम ने नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के संचालक विनय सिंह की पत्नी स्निग्धा सिंह के संभावित ठिकानों की तलाश की. तीन गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंची एसीबी की टीम स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के आधार पर स्निग्धा सिंह के ठिकानों की जांच में जुटी रही.

स्निग्धा सिंह की तलाश शराब घोटाले और वन भूमि घोटाले से जुड़े मामलों में चल रही है. उनके पति विनय सिंह इस समय हजारीबाग जेल में बंद हैं. एसीबी ने स्निग्धा सिंह को पूछताछ के लिए कई नोटिस भेजे थे, लेकिन वह अब तक एसीबी के सामने पेश नहीं हुई हैं. शराब घोटाले के साथ साथ हजारीबाग वन भूमि घोटाले में भी उनका नाम सामने आया है और एजेंसी उन्हें इस मामले की एक अहम कड़ी मानती है.

वन भूमि घोटाले की कड़ी विनय कुमार चौबे के हजारीबाग उपायुक्त कार्यकाल से जुड़ी है. इसी अवधि में स्निग्धा सिंह के नाम पर संबंधित जमीन की जमाबंदी की गई थी. इस मामले में एसीबी अब तक विनय सिंह, विजय प्रताप, विनय चौबे और उस समय के अंचल अधिकारी शैलेश कुमार सहित कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. एसीबी को उम्मीद है कि स्निग्धा सिंह से पूछताछ होने पर मामले के कई महत्वपूर्ण पहलू सामने आ सकते हैं.

स्निग्धा सिंह की लगातार गैरहाजिरी से जांच की प्रक्रिया प्रभावित
एसीबी की हालिया छापेमारी यह संकेत देती है कि एजेंसी इस हाई प्रोफाइल मामले को अंतिम रूप तक पहुंचाने के लिए तेजी से काम कर रही है. स्निग्धा सिंह की लगातार गैरहाजिरी से जांच की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है और यही वजह है कि एसीबी उनके संभावित ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन बढ़ा रही है. जांच का दायरा जिस तरह बढ़ रहा है, उससे साफ है कि आगे और भी कार्रवाइयां देखने को मिल सकती हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !