Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-07

Jamshedpur Tata Steel: टाटा स्टील UISL के एमडी ऋतुराज सिन्हा के असामयिक निधन से जमशेदपुर डूबा शोक में, विधायक पूर्णिमा साहू, संजीव सरदार, सरयू राय समेत जनप्रतिनिधियों ने जताया शोक

Jamshedpur: टाटा स्टील यूआईएसएल के प्रबंध निदेशक ऋतुराज सिन्हा के अचानक निधन की खबर से पूरा शहर शोक में डूबा हुआ है। विभिन्न जनप्रतिनिधियों, संगठनों और नागरिकों ने उनके खोने को एक बड़ी क्षति बताया है।

विधायक सरयू राय ने व्यक्त किया शोक 

इसी बीच जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने इसे अत्यंत दुखद और मर्मांतक घटना बताते हुए कहा कि ऋतुराज सिन्हा से शहर के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण उम्मीदें जुड़ी हुई थीं। इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि के साथ वह एक सक्षम और दूरदर्शी प्रशासक थे। उनके न रहने से जमशेदपुर की जनसुविधाओं में सुधार के प्रयासों को गहरा आघात पहुंचेगा। 

पोटका के विधायक संजीव सरदार ने क्या कहा जानें 

वहीं पोटका के विधायक संजीव सरदार ने भी अपने शोक संदेश में कहा कि ऋतुराज सिन्हा का असमय निधन पूरे जमशेदपुर के लिए अपूरणीय क्षति है। वह विनम्र, सक्रिय और कर्मशील अधिकारी थे, जिनकी नेतृत्व क्षमता शहर की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती थी। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

पूर्वी विधायक पूर्णिमा साहू ने जताया शोक 

इधर पूर्वी विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि ऋतुराज सिन्हा एक सरल, सहज और मृदुभाषी व्यक्तित्व के धनी थे। उनके सहयोग से क्षेत्र में कई जनसुविधा से जुड़े कार्य सफलतापूर्वक पूरे हो पाते थे। उनका अचानक यूं चले जाना अत्यंत हृदयविदारक है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और परिवार को इस कठिन समय में शक्ति देने की कामना की।

टाटा वर्कर्स यूनियन के महासचिव और सहायक सचिव ने जताया शोक

टाटा वर्कर्स यूनियन के महासचिव सतीश सिंह और सहायक सचिव नितेश राज ने भी गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि जमशेदपुर के विकास में ऋतुराज सिन्हा का योगदान अत्यंत महत्त्वपूर्ण रहा है। शहर उनके द्वारा किए गए कार्यों को सदा स्मरण रखेगा। उनके असामयिक निधन से यूनियन तथा पूरे शहर में स्तब्धता है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !