Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-07

Lawrence Bishnoi Gang Threatens Pawan Singh: पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी, सलमान खान के साथ स्टेज शेयर न करने की हिदायत

Mumbai: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह को एक गंभीर धमकी मिली है। यह धमकी उन्हें एक अज्ञात नंबर से फोन कॉल के माध्यम से दी गई, जिसमें कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया। इस कॉल का मुख्य उद्देश्य पवन सिंह को आगामी कार्यक्रमों में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ मंच साझा स्टेज शेयर करने से रोकना था।


विशेष रूप से आगाह किया गया

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब पवन सिंह का रविवार को ही रियलिटी शो बिग बॉस के फाइनल में एक परफॉर्मेंस निर्धारित है। गौरतलब है कि बिग बॉस का सेट मुंबई के फिल्मसिटी, गोरेगांव में स्थित है, और इस शो को सलमान खान ही होस्ट करते हैं। धमकी भरे कॉल में पवन सिंह को विशेष रूप से आगाह किया गया है कि वह सलमान खान के साथ किसी भी तरह का स्टेज साझा न करें।

सूत्रों के अनुसार, पवन सिंह की टीम इस पूरे मामले को अत्यंत गंभीरता से ले रही है। उन्होंने तुरंत स्थानीय पुलिस को इस धमकी भरे फोन कॉल के बारे में सूचित करने का फैसला किया है। अभिनेता और उनकी टीम अब सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं, खासकर जब उनका परफॉर्मेंस बिग बॉस जैसे हाई-प्रोफाइल इवेंट में होने वाला है।

पुलिस की कार्रवाई 

लॉरेंस बिश्नोई गैंग पहले भी सलमान खान को खुले तौर पर धमकी दे चुका है, जिसके कारण उनकी सुरक्षा हमेशा से ही एक बड़ा मुद्दा रही है। अब पवन सिंह को भी इसी गैंग से धमकी मिलने के बाद भोजपुरी और बॉलीवुड इंडस्ट्री दोनों में हलचल मच गई है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर रही है और उस अज्ञात नंबर और धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !