Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-07

Seraikela News: 17वीं झारखंड राज्य क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में जिला एथलेटिक्स टीम ने शानदार प्रदर्शन

Seraikela News: 17वीं झारखंड राज्य क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप लातेहार के महुआडांन में संपन्न हुई, जहां सरायकेला खरसावां जिला एथलेटिक्स टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला का नाम रौशन किया. इस प्रतियोगिता में जिला एथलेटिक्स टीम ने महिला वर्ग की 10 किलोमीटर रेस में पानो बास्के ने कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया. इसके अलावा, नेशनल क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप जो रांची में 24 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाली है, उसके लिए जिले के तीन एथलीटों का चयन हुआ है. इनमें महिला वर्ग (10 किलोमीटर) में पानो बास्के और नलिता सिंह मुंडा (पांचवां स्थान), तथा अंडर-20 बालक वर्ग (8 किलोमीटर) में मुकेश कुमार (पांचवां स्थान) शामिल हैं.

इसके साथ ही, जिला एथलेटिक्स टीम ने महिला ग्रुप में उपविजेता बनने का सौभाग्य प्राप्त किया है, जो एक बड़ी उपलब्धि है.

डॉ. लक्ष्मण महतो के अहम सहयोग से मिली इस सफलता के लिए जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन सरायकेला खरसावां के सभी पदाधिकारियों ने अध्यक्ष मनमोहन सिंह राजपूत, कोषाध्यक्ष विष्णु नारायण सिंह, कर्मु मंडल और सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !