Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-07

Jamshedpur Tata Steel Zoological Park: टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में 10 काले हिरणों की मौत, जानिए जू प्रबंधन ने क्या कहां, देखिए पूरी वीडियो

Jamshedpur: जमशेदपुर के टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में विगत 6 दिनों में रहस्यमयी जीवाणु संक्रमण ने कथित रूप से 10 काले हिरणों की मौत हो गई.पहले काले हिरण की मौत 1 दिसंबर को हुई, और फिर मौत का सिलसिला नहीं रुका। एक्सपर्ट्स को शक है कि यह रक्तस्रावी सेप्टिसीमिया यानी एचएस नामक इंफेक्शन है, जो काले हिरणों की जान ले रहा है। 


प्रोफेसर डॉक्टर प्रज्ञा लकड़ा ने कहा 


टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क के उप निदेशक डॉ. नईम अख्तर ने बताया, पार्क में अब तक 10 काले हिरणों की जान जा चुकी है। हिरण की बॉडी को जांच और मौत की सही वजह का पता लगाने के लिए राँची पशु चिकित्सा महाविद्यालय ले जाया गया है। ऐसा लगता है कि यह जीवाणु इंफेक्शन के कारण हुआ है।राँची पशु चिकित्सा महाविद्यालय की पशु चिकित्सा पैथोलॉजी विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉक्टर प्रज्ञा लकड़ा ने कहा कि शव का पोस्टमॉर्टम हो चुका है।

आगे की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, हम बीमारी की पुष्टि कर पाएंगे

 उन्होंने कहा, शक है कि यह रक्तस्रावी सेप्टिसीमिया है, जो पास्चरेला प्रजाति के बैक्टीरिया से होने वाली बीमारी है। इसको पास्चरेलोसिस भी कहते हैं।उन्होंने आगे कहा कि इस केस में आगे की जांच सोमवार को होगी। आगे की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, हम बीमारी की पुष्टि कर पाएंगे। जान लें कि टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में पक्षियों समेत लगभग 370 जानवर हैं। वहां 18 काले हिरण हुआ करते थे। लेकिन अब केवल 8 काले हिरण ही बच पाए हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !