Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-08

Jharkhand Vidhansabha: विधानसभा में छात्रवृत्ति से लेकर धान क्रय तक NDA का जोरदार विरोध एवं हंगामा

Ranchi: झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सोमवार को एनडीए विधायकों ने छात्रवृत्ति भुगतान, धान क्रय और बेरोजगारी जैसे अहम जनसरोकार के मुद्दों को लेकर सदन के भीतर और बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। विधायकों का आरोप था कि पिछले तीन वर्षों से छात्रवृत्ति की राशि लंबित है, जिससे हजारों छात्र परेशान हैं। वहीं किसानों से धान खरीद बंद होने के कारण किसान अपने उत्पाद को बेचने के लिए भटकने को मजबूर हैं, जबकि सरकार ने खरीद के बड़े-बड़े दावे किए थे। उन्होंने कहा कि सात निश्चय सहित अनेक विकास योजनाएं धरातल पर नहीं उतरी हैं और राज्य में बेरोजगारी चरम पर है।
एनडीए विधायकों जनार्दन पासवान, नीरा यादव, नवीन जयसवाल और राज सिंहा ने कल्याण मंत्री चमरा लिंडा पर छात्रहित की उपेक्षा का आरोप लगाया। सत्तापक्ष की ओर से नगर विकास मंत्री सुदिव्य सोनू ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि विपक्ष राज्य और सरकार को नकारात्मक नजरिये से देख रहा है। उन्होंने दावा किया कि सरकार मजबूत है और विकास योजनाओं को गति देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने संयुक्त परीक्षा बोर्ड और मेडिकल बोर्ड में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि पैसे लेकर बाहर के छात्रों को दाखिला दिलाया जा रहा है। वहीं कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है, इसलिए वह छात्रवृत्ति योजना पर अनावश्यक विवाद खड़ा कर रहा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !