Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-08

Jharkhand News: ACB की बड़ी कार्रवाई, व्यवसाई श्रवण जालान के ठिकानों पर छापेमारी

Jharkhand News: झारखंड ACB ने सोमवार को एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए चर्चित व्यवसाई श्रवण जालान के घर, ऑफिस और अन्य ठिकानों पर छापेमारी की. अरगोड़ा थाना क्षेत्र में स्थित रानी सती प्लाई एंड डेकोर प्रतिष्ठान पर भी ACB की टीम ने रेड की. सुबह से शुरू हुई यह कार्रवाई देर तक जारी रही.

निलंबित IAS विनय चौबे से जुड़े शराब घोटाले मामले में की गई छापामारी
जिस मामले में यह छापेमारी की गई है वह निलंबित IAS विनय चौबे से जुड़े शराब घोटाले की जांच का हिस्सा है. एसीबी को प्राथमिक जांच में संकेत मिले हैं कि विनय चौबे की कथित अवैध कमाई का एक बड़ा हिस्सा श्रवण जालान के माध्यम से अलग अलग जगहों पर निवेश किया गया. इसी कड़ी में एजेंसी ने उनके दस्तावेजों और लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच शुरू की है.

ACB ने विनय चौबे की पत्नी स्वप्ना संचिता से करीब 10 घंटे की पूछताछ
इससे पहले रविवार को एसीबी ने विनय चौबे की पत्नी स्वप्ना संचिता से करीब दस घंटे पूछताछ की थी. वहीं एजेंसी ने उनके करीबी विनय सिंह की पत्नी स्निग्धा सिंह की तलाश में बिहार के लखीसराय जिले में भी छापेमारी की थी. स्निग्धा के कई मामलों में पेश नहीं होने के कारण उनकी भूमिका को लेकर जांच और तेज हो गई है.

अवैध निवेश को लेकर हो सकता है बड़ा खुलासा
एसीबी की लगातार कार्रवाई यह संकेत देती है कि एजेंसी अब इस कथित घोटाले के वित्तीय नेटवर्क को सटीक तरीके से ट्रैक करने पर जोर दे रही है. श्रवण जालान के ठिकानों पर रेड यह स्पष्ट करता है कि जांच अब उन व्यक्तियों तक पहुंच रही है जिन पर अवैध निवेश के माध्यम बनने का शक है. पिछले दो दिनों में हुई पूछताछ और छापेमारियों से यह भी साफ है कि एसीबी इस पूरे प्रकरण की हर कड़ी को जोड़कर बड़े वित्तीय प्रवाह का पूरा चित्र सामने लाने की कोशिश में है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !