Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-08

Jamshedpur News: सीतारामडेरा में स्ट्रेट माइल रोड के बंद मकान से 20 लाख रुपये की चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज

Jamshedpur: जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के न्यू बाराद्वारी स्ट्रेट माइल रोड पर रहने वाले अमित सोलंकी के बंद मकान से अज्ञात चोरों ने 20 लाख रुपये नकद चोरी कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।

घटना का समय

पुलिस के अनुसार चोरी रविवार को दोपहर 2:30 बजे से रात 10:30 बजे के बीच हुई। इस दौरान अमित सोलंकी अपने घर पर मौजूद नहीं थे। रात लगभग साढ़े 10 बजे जब वह घर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि मकान का सामने वाला ताला टूट गया है और घर के भीतर से बड़ी मात्रा में नकद रुपये गायब हैं।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही सीतारामडेरा पुलिस मौके पर पहुंची और चोरी की रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस अब आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर चोरों की पहचान और उनकी लोकेशन का पता लगाने में जुटी हुई है। साथ ही पड़ोसियों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि चोरी के पीछे की पूरी कहानी सामने आ सके।

आम जनता से अपील

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वह किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत थाने को दें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !