Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-08

Jharkhand News: गोवा नाइट क्लब आग हादसे में 25 की मौत, झारखंड के तीन युवा भी शिकार, शव पहुंचा रांची

Ranchi: उत्तरी गोवा के अरपोरा इलाके में स्थित चर्चित नाइट क्लब "बर्च बाय रोमियो लेन" में रविवार की भोर में लगी भीषण आग ने 25 लोगों की जान ले ली। इस हादसे में झारखंड के तीन युवा भी शिकार बन गए। सोमवार को उनका शव रांची एयरपोर्ट पहुंचा, जहां परिजनों और ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सभी अपने प्रियजनों को खो देने के गहरे सदमे में थे।


मृतकों की जानकारी

मृतकों में रांची जिले के लापुंग प्रखंड के फतेहपुर गांव के दो भाई जिनका नाम प्रदीप महतो (24) और बिनोद महतो (20) शामिल हैं। इसके अलावा खूंटी जिले के कर्रा प्रखंड के गोविंदपुर गांव के मोहित मुंडा (22) भी इस त्रासदी का शिकार हुए। मोहित करीब 11 महीने पहले रोजगार की तलाश में गोवा गया था और क्लब के किचन में काम कर रहा था। उनके बड़े भाई अनिल मुंडा ने बताया कि यह मोहित का पहली बार घर से दूर नौकरी करने के लिए जाना था।

अत्यधिक भीड़ और संकरे रास्ते बने जानलेवा

प्रारंभिक जांच के अनुसार सप्ताह का अंत दिन होने के कारण क्लब में सामान्य से अधिक भीड़ थी। संकरी गलियों, सीमित निकासी मार्ग और अव्यवस्थित प्रबंधन की वजह से आग फैलते ही अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल पर 100 से अधिक लोग डांस फ्लोर पर मौजूद थे, जबकि किचन एरिया में कर्मचारी और पर्यटक फंसे रहे। अग्निशमन वाहनों को क्लब तक पहुंचने में मुश्किल हुई, क्योंकि रास्ते बहुत खराब थे। इस वजह से बचाव अभियान धीमा और चुनौतीपूर्ण रहा।

गांव में मातम, सरकार ने जताई संवेदना

रांची एयरपोर्ट पर युवकों के शवों के पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया। झारखंड सरकार ने इस हादसे पर गहरी संवेदना व्यक्त किया और प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। गोवा पुलिस और फायर विभाग ने घटना की वजहों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !