Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-08

Adityapur News: आदित्यपुर थाना अंतर्गत एमटीसी मॉल के पास अपराधियों ने की हवाई फायरिंग

Adityapur News: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत एमटीसी मॉल के पास रविवार देर रात अपराधियों ने हवाई फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी. घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था. सूचना मिलने पर आदित्यपुर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और छानबीन के दौरान दो खोखे बरामद किए. हालांकि, फायरिंग करने वाले अपराधियों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है.

पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भरोसा दिलाया है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.

स्थानीय लोगों ने बताया कि एमटीसी मॉल के आसपास इससे पूर्व भी कई आपराधिक घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे यह इलाका संवेदनशील बना हुआ है. पुलिस की ओर से इलाके में सुरक्षा बढ़ाने और अपराधियों पर नकेल कसने के प्रयास किए जा रहे हैं. फिलहाल, लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है और जांच जारी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !