Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-08

Jharkhand News: झारखंड प्रदेश यूथ इंटक द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर व महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

Jharkhand: झारखंड प्रदेश यूथ इंटक की ओर से आज बालिगुमा, जमशेदपुर में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर एवं वृहद बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई प्रदेश युवा इंटक अध्यक्ष सत्यम सिंह ने की। इस प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य युवा पदाधिकारियों को संगठन की नीतियों, श्रमिक हितों एवं संगठनात्मक मजबूती के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में विशेष रूप से झारखंड इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने युवा शक्ति की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इंटक का मजबूत भविष्य युवाओं के हाथों में है और संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करने में यूथ विंग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

बैठक में यूथ इंटक के सभी पदाधिकारी

बैठक में यूथ इंटक के सभी पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, ब्लॉक स्तरीय प्रतिनिधि एवं विभिन्न सेल के प्रभारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान, श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा तथा मजदूर हित से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक के दौरान कई नए सदस्यों को संगठन में

बैठक के दौरान कई नए सदस्यों को संगठन में शामिल करते हुए कमेटी का विस्तार भी किया गया। प्रदेश नेतृत्व ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के लिए यह विस्तार बेहद महत्वपूर्ण है।

बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने 

बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से यह संकल्प लिया कि आने वाले दिनों में मजदूरों की समस्याओं के समाधानमजदूरी एवं सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को उठानाश्रमिक परिवारों के लिए कल्याणकारी कार्यक्रम चलानाउद्योगों में श्रमिक शोषण के खिलाफ लड़ाई को प्राथमिकता दी जाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष सत्यम सिंह ने कहा कि यूथ इंटक का लक्ष्य संगठन को नई दिशा देना और युवाओं को श्रमिक आंदोलन से जोड़ना है। उन्होंने सभी को एकजुट होकर मजदूर हित में निरंतर काम करने की प्रेरणा दी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !