Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-08

Jharkhand News: झारखंड सरकार ने 2026 की सरकारी छुट्टियों की सूची जारी की, जनवरी में सोहराय पर 2 दिनों की छुट्टी

Jharkhand News: झारखंड सरकार ने वर्ष 2026 के लिए सरकारी छुट्टियों की सूची जारी कर दी है. मंत्रिपरिषद की बैठक में पेश प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है. नई सूची में शनिवार और रविवार को छोड़कर कार्यपालक आदेश के तहत 14 दिन और एनआई एक्ट के तहत 21 दिन की छुट्टी निर्धारित की गई है. खास बात यह है कि एनआई एक्ट के तहत घोषित छुट्टियों में राज्य के साथ केंद्र सरकार के कार्यालय और प्रतिष्ठान भी बंद रहते हैं.

इस बार सरकार ने जनजातीय समुदाय के प्रमुख पर्व सोहराय पर दो दिन की छुट्टी घोषित की है. अब 12 और 13 जनवरी को पूरे राज्य में अवकाश रहेगा. राज्य सरकार ने सभी त्योहारों और राष्ट्रीय अवसरों को ध्यान में रखते हुए छुट्टियों की पूरी सूची तैयार की है.





खनिजों पर लगाए जाने वाले सेस में बढ़ोतरी
मंत्रिपरिषद की बैठक में आर्थिक मोर्चे पर भी एक बड़ा निर्णय लिया गया. राज्य सरकार ने खनिजों पर लगाए जाने वाले सेस में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की है. सरकार का मानना है कि यह निर्णय राज्य की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में मदद करेगा. नई दरों के अनुसार कोयले पर अब प्रति टन 250 रुपए की जगह 450 रुपए सेस लगेगा. आयरन ओर पर 400 रुपए की जगह 600 रुपए लिया जाएगा. सबसे बड़ी बढ़ोतरी बॉक्साइट पर की गई है. पहले जहां 116 रुपए प्रति टन सेस लिया जाता था, अब इसे बढ़ाकर 2000 रुपए कर दिया गया है. लाइम स्टोन पर भी सेस बढ़ाकर 40 रुपए से 100 रुपए प्रति टन कर दिया गया है.

प्रशासनिक और शैक्षणिक संस्थानों को कार्ययोजना बनाने में होगी आसानी
सरकार का यह फैसला दो स्तर पर असर डालने वाला है. एक ओर छुट्टियों की सूची जारी होने से प्रशासनिक और शैक्षणिक संस्थानों को आगामी वर्ष की कार्ययोजना बनाने में आसानी होगी. सोहराय पर दो दिनों की छुट्टी जनजातीय समाज के सांस्कृतिक महत्व को ध्यान में रखने की सरकार की कोशिश को दर्शाता है. दूसरी ओर खनिज सेस में भारी वृद्धि राज्य के राजस्व को मजबूत कर सकती है. हालांकि बॉक्साइट पर अचानक इतनी बड़ी बढ़ोतरी से खनन कंपनियों और उद्योग जगत में चिंताएं बढ़ सकती हैं. फिर भी सरकार का फोकस आने वाले वर्षों में आर्थिक संसाधनों को बढ़ाने पर स्पष्ट नजर आता है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !