Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-09

Jharkhand News: हाईकोर्ट ने JPSC को आदेश दिया, वन सेवाओं की परीक्षा का अंतिम परिणाम मई 2026 में जारी करें

Jharkhand News: झारखंड हाईकोर्ट ने JPSC को स्पष्ट निर्देश दिया है कि सहायक वन संरक्षक और रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम मई 2026 के अंतिम सप्ताह में जारी किया जाए. कोर्ट ने सुनवाई के दौरान आयोग द्वारा दायर प्रति शपथपत्र को स्वीकार करते हुए यह आदेश दिया.

परीक्षाओं के बाद मॉडल उत्तर कई चरणों में संशोधित किए गए
शपथपत्र में बताया गया कि सहायक वन संरक्षक पद की प्रारंभिक परीक्षा 13 जुलाई 2025 को हुई थी. वहीं रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर की प्रारंभिक परीक्षा 29 जून 2025 को आयोजित की गई थी. परीक्षाओं के बाद मॉडल उत्तर कई चरणों में संशोधित किए गए और अंतिम संशोधित मॉडल उत्तर 25 नवंबर 2025 को जारी किए गए.

आयोग ने बताया कि सहायक वन संरक्षक परीक्षा का मेंस 6 से 9 फरवरी 2026 तक निर्धारित है. वहीं रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर के लिए मेंस परीक्षा 22 से 24 जनवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी. दोनों परीक्षाओं के मूल्यांकन और साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी करके अंतिम परिणाम मई 2026 के अंतिम सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा.

अगली सुनवाई 11 जून 2026
हाईकोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई 11 जून 2026 तक स्थगित कर दी है और JPSC को अगली सुनवाई से पहले स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है. आयोग की ओर से अधिवक्ता संजय पिपरवाल और राकेश रंजन ने पक्ष रखा. सुनवाई चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने की. यह मामला वन विभाग में कर्मियों की कमी को लेकर कोर्ट द्वारा लिए गए स्वतः संज्ञान से जुड़ा है.

JPSC पर बढ़ेगा दबाव
इस आदेश से यह साफ है कि हाईकोर्ट वन सेवाओं में लंबित भर्तियों को समय पर पूरा कराने के प्रति गंभीर है. विभाग में कर्मचारियों की कमी वन संरक्षण और प्रबंधन को प्रभावित कर रही है. अदालत द्वारा तय समयसीमा से JPSC पर दबाव बढ़ेगा कि वह परीक्षा प्रक्रिया में देरी न करे और पारदर्शी तरीके से समय पर परिणाम जारी करे. यह कदम भर्ती प्रक्रिया को गति देने और विभाग की कार्यक्षमता सुधारने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !