प्रिसिपल प्रतिमा सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पिछले कुछ वर्षों से स्कूल की आधारभूत संरचना को विश्वस्तरीय बनाया गया है। अत्याधुनिक फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और कंप्यूटर लैब, स्मार्ट क्लासरूम, विशाल लाइब्रेरी, बड़ा खेत का मैदान और अलग प्रशासनिक ब्लॉक तैयार किया गया। सीआईएससीई की निरीक्षण टीम ने सभी मानकों पर स्कूल को पूरी तरह खरा पाया और हरी झंडी दिखा दी।
इसी सत्र से शुरू होगा 11वीं में दाखिला
प्रिंसिपल ने खुशी जताते हुए बताया कि 8 दिसंबर से 11वीं के लिए फॉर्म जारी हो गए है। साइंस और कॉमर्स दोनों स्ट्रीम में कुल 100 सीटें होगी। दाखिला प्रवेश परीक्षा और क्लास -X के अंकों के आधार पर होगा। महिला सशक्तिकरण के प्रति स्कूत की प्रतिबद्धता को देखते हुए छात्राओं को प्राथमिकता दी जाएगी। जल्द ही हयूमैनिटीज़ स्ट्रीम भी शुरू करने की योजना है।
2003 में हिंदी मीडियम से शुरुआत, 2011 में अंग्रेजी मीडियम स्कूल में बदला
2003 में टाटा स्टील से सब-लीज पर लिया गया यह स्कूल स्वर्गीय डी० पी० खरिया (पूर्व डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर, टाटा स्टील और राजस्थान मैत्री संघ के संस्थापक अध्यक्ष) की दूरदर्शिता का जीता-जागता प्रमाण है। उस समय यह झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) से संबद्ध था। 2011 में अंग्रेजी माध्यम शुरू हुआ। 2023 में आईसीएसई और अब 2025 में आईएससी की मान्यता मिली | आज स्कूल में 1000 से अधिक बच्चे पढ़ रहे हैं.
इस अवसर पर राजस्थान मैत्री संघ के उपस्थित पदाधिकारी रमेश अग्रवाल (ट्रस्टी), आर के झुनझुनवाला (ट्रस्टी). एस० एस० गाडिया (ट्रस्टी), दीपक डोकनिआ (ट्रस्टी), वी० के० तुलस्यान (शैक्षणिक प्रमुख)
अच्छी कम्युनिकेशन स्किल्स डेवलप करने का मौका देने के लिए बनाया गया
ने कहा, "स्वर्गीय डी.पी. खरिया का सपना था कि जमशेदपुर में मध्यम और निम्न मध्यम वर्ग के बच्चों को भी उच्च कोटि की अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा पाएँ। आज वह सपना पूरा हो रहा है। आने वाले दिनों में आरएमएस हाई स्कूल शहर के सर्वश्रेष्ठ स्कूलों में शुमार होगा." RMS मैनेजमेंट, स्कूल की वृद्धि और विकास के लिए सभी सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए तत्पर है। राजस्थान मैत्री संघ एक सामाजिक संगठन है जिसे मुख्य रूप से अच्छी शिक्षा देने और हर बच्चे को अपनी काबिलियत साबित करने और अच्छी कम्युनिकेशन स्किल्स डेवलप करने का मौका देने के लिए बनाया गया है।
हजारों अभिभावकों के लिए एक नया और भरोसेमंद विकल्प तैयार
आर० एम० एस० हाई स्कूल, बालिचेला, सोनारी का उद्देश्य स्पष्ट है हर बच्चे का सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास और सामाजिक जिम्मेदारी का भाव जगाना ताकि आने वाले समय में एक अच्छे नागरिक बन सके । अब यह स्कूल सोनारी, कदमा, साकची बिष्टुपुर और आसपास के हजारों अभिभावकों के लिए एक नया और भरोसेमंद विकल्प तैयार है।