Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-09

Ranchi News: रिम्स परिसर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज, गरज रहा बुलडोजर

Ranchi News: रिम्स परिसर को अतिक्रमण से मुक्त कराने का अभियान सोमवार को भी जारी रहा. प्रशासन ने कार्रवाई के दौरान करीब 30 अवैध निर्माणों को हटाया. डॉक्टर्स कॉलोनी के पास बने मंदिर के पिछले हिस्से की तरफ के निर्माण को ध्वस्त किया गया और पूरी जमीन की बाउंड्री को लेकर मार्किंग का काम भी शुरू किया गया.

लगभग 50 कब्जाधारी हटाए गए
प्रशासन की टीम मंगलवार को डीआईजी ग्राउंड की ओर पहुंचेगी जहां बड़ी संख्या में अतिक्रमण चिन्हित हैं. शनिवार को शुरू हुई इस कार्रवाई में अब तक डॉक्टर कॉलोनी और उसके आसपास के इलाकों से लगभग 50 कब्जाधारी हटाए जा चुके हैं. रविवार को भी बुलडोजर लगातार चलता रहा और कच्चे पक्के मकान, दुकानें और शेड हटाए गए. कई लोगों ने खुद ही निर्माण तोड़ना शुरू कर दिया जबकि कुछ को प्रशासन की मदद से घर खाली कराना पड़ा. कई बार महिलाओं के विरोध में कार्रवाई को रोकना पड़ा लेकिन बाद में अभियान फिर शुरू किया गया.

10 दिसंबर तक अतिक्रमण पूरी तरह हटाने का लक्ष्य
जिन लोगों को पहले नोटिस दिया गया था उन्होंने अपना सामान पहले ही हटा लिया था. वहीं कुछ लोग आदेश में बदलाव की उम्मीद में रुके रहे लेकिन अंत में उन्हें भी घर खाली करना पड़ा. रिम्स प्रबंधन ने दस दिसंबर तक अतिक्रमण पूरी तरह हटाने का लक्ष्य रखा है. आठ, नौ और दस दिसंबर को लगातार अभियान चलेगा और डॉक्टर कॉलोनी, भरम टोली, नया टोली और डीआईजी ग्राउंड क्षेत्र को खाली कराने पर जोर रहेगा.

डीआईजी ग्राउंड के पास विरोध की आशंका
डीआईजी ग्राउंड के पास विरोध की आशंका जताई जा रही है. इस इलाके में लोग दो दशक से अधिक समय से रह रहे हैं और खाली करने का विरोध कर सकते हैं. पिछले तीन दिनों से यहां बैठकें चल रही हैं. इसी क्षेत्र में एक विधायक का अवैध निर्माण होने की भी चर्चा है. तीन मंजिला अपार्टमेंट सहित कई पक्के ढांचे यहां मौजूद हैं. प्रशासन ने सुरक्षा के लिए पचास से अधिक दंडाधिकारियों को तैनात करने की तैयारी की है.

अतिक्रमण मुक्त कराना प्रशासन के लिए अनिवार्य
हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद रिम्स परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराना प्रशासन के लिए अनिवार्य कदम बन चुका है. लेकिन लंबे समय से बसे परिवारों का विरोध, सामाजिक स्थिति और अवैध निर्माणों की बड़ी संख्या इस प्रक्रिया को चुनौतीपूर्ण बना रही है. आगे यह अभियान कितना सुगमता से आगे बढ़ता है यह विरोध की तीव्रता और प्रशासनिक तैयारी पर निर्भर करेगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !