Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में महिला के पति संजय शर्मा (45) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जांच के दौरान पुलिस को पीड़िता की साड़ी के जली हुई राख भी बरामद हुई है।
पुलिस ने शव की शिनाख्त निशा शर्मा के रूप में की
मुसाबनी थाना प्रभारी अनुज कुमार सिंह ने पत्रकारों को बताया कि 8 दिसंबर को बेनाशोल क्षेत्र में एक महिला का शव मिलने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त निशा शर्मा के रूप में की, जो हरिजन बस्ती की रहने वाली थी। निशा का विवाह लगभग सात साल पहले संजय शर्मा से हुआ था और इस उससे उसके दो बच्चे भी हैं।
घटना क्यों हुई
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह हत्या घरेलू विवाद के चलते हुई। बताया गया है कि खाना बनाने को लेकर हुए झगड़े के दौरान संजय शर्मा ने गुस्से में अपनी पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने शव को पास के झाड़ियों में फेंक दिया।
थाना प्रभारी अनुज कुमार सिंह ने यह भी बताया कि संजय शर्मा का पहले भी दो अन्य महिलाओं से विवाह हो चुका है और उनसे उसके दो बच्चे भी हैं।
पुलिस की जांच
पुलिस ने आरोपी पति को घटना के तुरंत बाद गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।