Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-09

Ranchi News: हटिया स्टेशन पर संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई, 11.5 लाख का गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

Ranchi News: रांची रेल मंडल में मादक पदार्थों की रोकथाम को लेकर चल रहे अभियान के तहत आरपीएफ हटिया और फ्लाइंग टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है. संयुक्त कार्रवाई में टीम ने करीब 23 किलोग्राम गांजा बरामद किया है जिसकी बाजार कीमत लगभग 11.5 लाख रुपये बताई जा रही है. इस दौरान दो तस्करों को भी मौके से गिरफ्तार किया गया है.

23 किलोग्राम गांजा की खेप मिली
जानकारी के अनुसार आरपीएफ रांची के कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर हटिया रेलवे स्टेशन परिसर में संयुक्त जांच अभियान चलाया गया. जांच के दौरान ड्यूटी पर मौजूद उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह और फ्लाइंग टीम ने प्लेटफॉर्म पर संदिग्ध परिस्थिति में बैठे दो व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली. तलाशी के दौरान उनके बैगों से चार पैकेटों में रखी कुल 23 किलोग्राम गांजा की खेप मिली जिसका अनुमानित मूल्य 11.5 लाख रुपये है.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद फिरोज और राम बिलास चौधरी के रूप में हुई है. दोनों आरोपी पश्चिम चंपारण के रहने वाले हैं. जांच के दौरान पता चला कि मोहम्मद फिरोज के पास से नीले रंग का पिट्ठू बैग और भूरे रंग का ट्रॉली बैग बरामद हुआ जिसमें गांजा भरा हुआ था. वहीं राम बिलास चौधरी के पास से हरे रंग का पिट्ठू बैग और ग्रे रंग का हैंड बैग मिला जिसमें शेष मात्रा में गांजा रखा हुआ था.

राउरकेला से खरीदा और धनबाद पहुंचाना था  
पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि गांजा उन्होंने राउरकेला से एक अज्ञात व्यक्ति से खरीदा था और इसे धनबाद में किसी अन्य व्यक्ति तक पहुंचाने वाले थे. आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त अशोक कुमार सिंह की उपस्थिति में बरामद पैकेटों की डी डी किट से जांच की गई जिसमें गांजा की पुष्टि हुई. कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद जब्त सामग्री और आरोपियों को जीआरपी हटिया के हवाले कर दिया गया.

मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए टीम सक्रिय
इस संयुक्त कार्रवाई से यह साफ दिखता है कि रांची रेल मंडल में पुलिस और आरपीएफ की टीमें मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार सक्रिय हैं. रेलवे रूट ड्रग नेटवर्क का आसान साधन बन रहे हैं और ऐसे में समय पर की गई यह कार्रवाई भविष्य में तस्करी पर नियंत्रण के प्रयासों को मजबूत करती है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !