Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-09

Parsudih Police Station: परसुडीह थाने की कार्यशैली पर गंभीर सवाल, सत्ताधारी दल के नेता की बाइक जलाने वाले ड्रग सप्लायर को 21 दिन तक खुली छूट

Jamshedpur: जमशेदपुर के परसुडीह थाना पुलिस की कार्यशैली पर लगातार सवालिया निशान खड़े होने के बाद भी जिले के SSP मामले को लेकर गंभीर नहीं हैं जो दर्शाता है कि SSP ने अपने मातहतों को अपराधियों को संरक्षण देने की खुली छूट दे दी है. दरअसल मामला नशे के अवैध कारोबार से जुड़ा है और आरोपी खुद ड्रग्स का सप्लायर है. यही कारण है कि परसुडीह थाने की पुलिस नामजद अभियुक्त होने के बाद भी आरोपी को खुले में घूमने की आजादी दे दी है ताकि उसके हौसले और बुलंद हो. मामला सोपोडेरा का है. 

जानकारी के अनुसार, जेएमएम पार्टी के पंचायत अध्यक्ष विमल पाल का अपने पुराने दोस्त 

जानकारी के अनुसार, जेएमएम पार्टी के पंचायत अध्यक्ष विमल पाल का अपने पुराने दोस्त सूरज श्रीवास्तव से लंबे समय से विवाद चल रहा था. सूरज नशे का आदी हो चुका था, और इसी आदत की वजह से विमल व उनके साथी कई बार उसे समझाते थे, लेकिन वह सुधरने को तैयार नहीं था. आलम ये हो चला है कि सूरज अब ब्रॉउन शुगर का सप्लायर बन चुका है.  बीते 17 नवंबर को नशे की लत और कारोबार को लेकर विमल ने सूरज को कड़ी डांट लगा दी. 

आखिरकार 21 दिन बाद इस घटना में FIR दर्ज की गई 

डांट से नाराज़ सूरज ने उसी रात विमल की बाइक में पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया और मौके से फरार हो गया. अगले दिन सूरज खुद विमल के पास पहुंचा और गुस्से में बाइक जलाने की बात स्वीकार कर ली. इसके बाद विमल उसे लेकर परसुडीह थाना पहुंचे, जहां सूरज ने पुलिस के सामने भी अपना अपराध कबूल कर लिया. लेकिन पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया और आगे की कार्रवाई लंबित रखी. आखिरकार 21 दिन बाद इस घटना में FIR दर्ज की गई है. 

पुलिस ने FIR दर्ज करने में 21 दिन लगा

वहीं विमल पाल ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अभियुक्त को पैसे लेकर छोड़ दिया गया. विमल का कहना है कि वह इस मामले को लेकर एसएसपी और राज्य के मुख्यमंत्री से मिलकर उचित कार्रवाई की मांग करेंगे. मजे की बात तो ये है कि विमल सत्ताधारी दल से जुड़ा है और स्थानीय विधायक का करीबी भी है. बावजूद पुलिस ने FIR दर्ज करने में 21 दिन लगा दिया. 

ऐसे में साफ प्रतीत होता है कि जमशेदपुर में क़ानून का राज ख़त्म हो चुका है. इस मामले में पुलिस का पक्ष सामने नहीं आया है. पुलिस  ने मामले की जांच का हवाला देकर पल्ला झाड़ लिया है. यह घटना एक कड़वी सच्चाई उजागर करती है नशा सिर्फ इंसान को ही नहीं, बल्कि रिश्तों और भरोसे को भी बर्बाद कर देता है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !