Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-09

Jamshedpur Crime News: आजादनगर में कफ सिरप तस्करी का भंडाफोड़, नाबालिग समेत दो गिरफ्तार, 27 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद

Jamshedpur: जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र में नशे के कारोबार पर कड़ी निगरानी के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पटमदा डीएसपी की अगुवाई में गठित विशेष टीम ने शुक्रवार को एक नाबालिग समेत दो युवकों को प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। 

आरोपियों के पास से बरामद सामान 

पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 27 बोतल मतलब करीब 2700 मिलीलीटर अवैध कफ सिरप बरामद किया, जिसे वह कथित रूप से बेचने की फिराक में थे। गिरफ्तार किए गए युवकों में आजादनगर के चेपापुल निवासी 25 वर्षीय इमरान खान उर्फ़ विक्की का नाम प्रमुख रूप से सामने आया है।

इस कार्रवाई की जानकारी मंगलवार को पटमदा डीएसपी ने प्रेस के माध्यम से साझा की। उन्होंने बताया कि जिले में नशीले और अवैध पदार्थों के फैलते नेटवर्क को समाप्त करने के उद्देश्य से पुलिस को विशेष निर्देश दिया गया था। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि आजादनगर के मुर्दा मैदान क्षेत्र में दो संदिग्ध युवक प्रतिबंधित कफ सिरप की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना मिलते ही छापेमारी दल का गठन किया गया और टीम मौके पर पहुंची। 

जब पुलिस दल मुर्दा मैदान पहुंची, तो उन्होंने दोनों संदिग्धों को संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाया। टीम ने बिना समय गंवाए मौके पर ही दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके बैग एवं कपड़ों की जांच में प्रतिबंधित कफ सिरप की 27 बोतलें बरामद हुईं। 

पुलिस की जांच प्रक्रिया 

फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें जेल भेजने की तैयारी कर रही है। 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !