Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-10

Jharkhand Big News: खूंटी में क्रशर ऑफिस पर फायरिंग की जिम्मेदारी राहुल सिंह गिरोह ने ली

Jharkhand Big News: खूंटी जिले में रनिया थाना क्षेत्र के डोडमा स्थित क्रशर ऑफिस में 9 दिसंबर की रात हुई फायरिंग की घटना को लेकर बड़ा दावा सामने आया है. सोशल मीडिया पर एक प्रेस विज्ञप्ति में राहुल सिंह गिरोह ने इस वारदात की जिम्मेदारी लेने की बात कही है. विज्ञप्ति में कहा गया है कि ऑफिस पर हुई गोलीबारी उसी गिरोह की ओर से कराई गई थी.

“जो लोग गिरोह को इग्नोर करेंगे, उन्हें सोचने की भी हालत में नहीं छोड़ा जाएगा”
जारी संदेश में राहुल सिंह नामक व्यक्ति ने चेतावनी देते हुए लिखा है कि अगर कोई व्यापारी गिरोह को नजरअंदाज करता है तो उसे गंभीर नतीजे भुगतने होंगे. संदेश में यह भी दावा किया गया है कि जो लोग गिरोह को इग्नोर करेंगे, उन्हें सोचने की भी हालत में नहीं छोड़ा जाएगा. गिरोह ने व्यापारियों को जल्द मैनेज करने की बात कहते हुए अपने और अपने परिवार कर्मियों की सुरक्षा का हवाला दिया है.

सोशल मीडिया पर घटनाओं की जिम्मेदारी लेना, कानून व्यवस्था के लिए चुनौती
खूंटी क्षेत्र में सक्रिय आपराधिक गिरोहों की मौजूदगी और उनकी धमकी भरी गतिविधियां स्थानीय कारोबार और सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगातार चुनौती बनी हुई हैं. खुलेआम इस तरह सोशल मीडिया पर घटनाओं की जिम्मेदारी लेना कानून व्यवस्था को चुनौती देने जैसा है. पुलिस के लिए यह जरूरी होगा कि गिरोह की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि क्षेत्र के कारोबारी और आम लोग बिना भय के अपना काम कर सकें.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !