Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-10

Ranchi News: 16 माह बाद निकला सीडीपीओ मेंस परीक्षा का परिणाम, 163 अभ्यर्थी सफल

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने करीब 16 महीने बाद बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO) नियुक्ति प्रक्रिया का मेंस परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। 64 पदों पर नियुक्ति के लिए हुई इस परीक्षा में कुल 163 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं, जिनमें 32 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

32 पद महिलाओं के लिए आरक्षित

मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब 50 अंकों के इंटरव्यू में शामिल होना होगा। इंटरव्यू के बाद ही आयोग अंतिम मेधा सूची प्रकाशित करेगा।

1511 परीक्षार्थी शामिल हुए

सीडीपीओ भर्ती विज्ञापन वर्ष 2023 में जारी हुआ था। इसके तहत 10 जून 2024 को प्रीलिम्स परीक्षा के बाद 15 जुलाई को उसका परिणाम घोषित किया गया था, जिसमें 1590 अभ्यर्थी सफल हुए थे। इसके बाद 2 से 4 अगस्त 2024 तक मुख्य परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें 1511 परीक्षार्थी शामिल हुए।

सोमवार देर शाम परिणाम जारी 

रिजल्ट में देरी को लेकर अभ्यर्थियों ने कई बार आंदोलन किया। सोमवार से वे परिणाम जारी करने की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर भी बैठ गए थे। अभ्यर्थियों ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री और आयोग अध्यक्ष से कई बार हस्तक्षेप की भी अपील की थी। अंततः लंबे इंतजार के बाद आयोग ने सोमवार देर शाम परिणाम जारी कर दिया।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !