Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-10

Adityapur News: औद्योगिक क्षेत्र स्थित ऑटो प्रोफाइल यूनिट-3 के मजदूर हड़ताल पर

Adityapur News: आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित ऑटो प्रोफाइल यूनिट-3 के मजदूर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आज झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के नेतृत्व में हड़ताल पर उतर आए. 

जब तक प्रबंधन उनकी सभी मांगों को मान नहीं लेता, तब तक हड़ताल जारी रहेगा
मजदूरों का कहना है कि जब तक प्रबंधन उनकी सभी मांगों को मान नहीं लेता, तब तक यह हड़ताल जारी रहेगी. जानकारी के अनुसार सरायकेला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी प्रेम माडी॔ ने बीते दिनों मजदूरों की समस्याओं और मांगों को लेकर कंपनी प्रबंधन को एक मांग पत्र सौंपा था. मांग पत्र में स्पष्ट चेतावनी दी गई थी कि यदि 9 तारीख तक मजदूरों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो 10 तारीख से सभी मजदूर हड़ताल पर चले जाएंगे.



प्रबंधन और जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड में
प्रबंधन द्वारा समय-सीमा बीत जाने के बाद भी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण आज यूनिट के सभी मजदूर काम छोड़कर हड़ताल पर चले गए. मजदूरों का कहना है कि जब तक उनके हक और अधिकारों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, आंदोलन इसी तरह जारी रहेगा. हड़ताल से यूनिट में उत्पादन पूर्णतः ठप हो गया है, वहीं स्थिति को देखते हुए प्रबंधन और जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड में है. 

वहीं कंपनी प्रबंधन से इस संबंध में उनका पक्ष लेने की कोशिश की गई परंतु कंपनी प्रबंधन द्वारा इस संबंध बात करने से इनकार किया है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !