Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-10

Jharkhand News: एसएनएमएमसीएच में बड़ा खुलासा, यूपी के छात्र के फर्जी प्रमाणपत्रों से हुई एमबीबीएस में एडमिशन की पोल खुली

Jharkhand: शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) में उस समय हड़कंप मच गया, जब एमबीबीएस में दाखिला लेने पहुंचे उत्तर प्रदेश के छात्र शुभम कुमार मिश्रा के दस्तावेज फर्जी पाए गए। छात्र द्वारा जमा किए गए इडब्ल्यूएस और आवासीय प्रमाणपत्र गिरिडीह जिले से बनवाए गए थे, जबकि उसके शैक्षणिक प्रमाणपत्र उत्तर प्रदेश के थे। दस्तावेजों की असंगति और संदिग्धता पर कॉलेज प्रबंधन को संदेह हुआ।

प्रभारी प्राचार्य सह अधीक्षक डॉ. डी.के. गिंदौरिया ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक जांच टीम गठित की। जांच टीम सोमवार को गिरिडीह पहुंची और वहां के जिला प्रशासन के सहयोग से दस्तावेजों की जांच की। मंगलवार को जांच में कॉलेज प्रबंधन के संदेह सही साबित हुए—इडब्ल्यूएस और आवासीय प्रमाणपत्र पूरी तरह फर्जी निकले।

दस्तावेजों के फर्जी पाए जाने के बाद 

एसएनएमएमसीएच प्रशासन ने छात्र शुभम मिश्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्णय लिया है। बुधवार को इस संबंध में सरायढेला थाना में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई जाएगी। साथ ही, मेडिकल कॉलेज ने फर्जी दस्तावेजों की जानकारी झारखंड संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर्षद (JCECEB) को भी भेज दी है।

सत्यापन में फर्जीवाड़ा उजागर हो गया

छह दिसंबर को एमबीबीएस स्टेट कोटा में नामांकन की अंतिम तिथि थी। इसी दिन शुभम मिश्रा गिरिडीह के बनावटी इडब्ल्यूएस और आवासीय प्रमाणपत्र जमा कर एडमिशन लेने पहुंचा था। अंतिम दिन होने के कारण उसका नामांकन स्वीकार कर लिया गया था, लेकिन दस्तावेज सत्यापन में फर्जीवाड़ा उजागर हो गया।

मेडिकल कॉलेज प्रशासन अब इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए दस्तावेज जांच प्रक्रिया को और सख्त करने की तैयारी कर रहा है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !