Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-10

Jharkhand News: झारखंड पुलिस अधिकारियों के लिए ऑनलाइन विशेष प्रशिक्षण, 24 घंटे में नाम भेजने का निर्देश

Jharkhand News: झारखंड पुलिस के अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण निदेशालय ने एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की है. सेंट्रल डिटेक्टिव ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (CDTI) कोलकाता के सहयोग से दिसंबर माह में आयोजित होने वाले ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. यह प्रशिक्षण सब इंस्पेक्टर और उससे ऊपर के पदों पर तैनात अधिकारियों के लिए निर्धारित किया गया है.

अधिकारियों के नाम 24 घंटे के भीतर उपलब्ध कराएं
राज्य में अपराध की बदलती प्रवृत्ति और वैश्विक संदर्भ में उभरती चुनौतियों को देखते हुए इस प्रशिक्षण को अत्यंत आवश्यक बताया गया है. प्रशिक्षण निदेशालय ने सभी जिलों और इकाइयों के प्रमुखों को निर्देश दिया है कि वे अपने क्षेत्र से योग्य अधिकारियों के नाम 24 घंटे के भीतर उपलब्ध कराएं. उद्देश्य यह है कि नए प्रकार के अपराधों से निपटने के लिए पुलिस बल को और अधिक सक्षम और संवेदनशील बनाया जा सके.

मानव तस्करी सहित अन्य विषयों पर होगी चर्चा
प्रस्तावित प्रशिक्षण पूरी तरह ऑनलाइन मोड में होगा और तीन प्रमुख विषयों पर केंद्रित रहेगा. पहला विषय मानव तस्करी से जुड़ा सेमिनार है जिसमें इस अपराध की वर्तमान प्रवृत्तियों और उससे निपटने की रणनीतियों पर चर्चा होगी. दूसरा विषय नशे की गिरफ्त में आए लोगों के प्रति मानवीय और सहानुभूति आधारित दृष्टिकोण अपनाने पर केंद्रित होगा. तीसरा प्रशिक्षण ट्रांसबॉर्डर ह्यूमन ट्रैफिकिंग के उभरते रुझानों पर आधारित वेबिनार के रूप में आयोजित किया जाएगा, जिसमें सीमा पार अपराधों की जटिलता और उनकी रोकथाम के तरीके बताए जाएंगे.

प्रशिक्षण मिलने से पुलिस बल की क्षमता बढ़ेगी
राज्य सरकार और पुलिस विभाग द्वारा इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम अपराध नियंत्रण के आधुनिक मानकों को अपनाने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है. मानव तस्करी और नशे की समस्या जैसे संवेदनशील मुद्दों पर प्रशिक्षण मिलने से पुलिस बल की क्षमता बढ़ेगी और वे संवेदनशील मामलों में अधिक प्रभावी भूमिका निभा सकेंगे. ऑनलाइन मोड अपनाने से अधिकारियों की अधिक भागीदारी सुनिश्चित हो सकेगी और प्रशिक्षण का दायरा व्यापक होने की संभावना है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !