Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-10

Ramgarh Police Big Success: रामगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, दो दिनों में 12 लाख की चोरी का खुलासा, ₹8 लाख की संपत्ति बरामद

Ramgarh: रामगढ़ पुलिस को चोरी मामले में दो दिनों में मिली बड़ी सफलता और पुलिस ने चोरी का बड़ा खुलासा कर चार लाख नगद सहित चार लाख का जेवरात बरामद किया गया है, और इस बीच पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जिसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी श्री अजय कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस द्वारा दी गई, बता दें कि घात लगाए चोर ने रामगढ़ जेल मोड़ स्थित मनोज कुमार साव के घर से 12 लाख रुपए नगद और लाखों की जेवरात चोरी कर ली गई थी, जिसके बाद भुक्तभोगी ने रामगढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।


बोकारो जिला के दुन्दीबाग बाजार स्थित झोपड़पट्टी से गिरफ्तार

जिसके बाद अजय कुमार, (भा०पु० से०), पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ के द्वारा कांड की गंभीरता को देखते हुये श्री परमेश्वर प्रसाद, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, रामगढ़ के नेतृत्व में एक SIT टीम का गठन किया गया। गठित टीम के थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय के द्वारा तकनीकी अनुसंधान के आधार पर काण्ड में संलिप्त काण्ड के प्राथमिकी अभियुक्त शनि करमाली उर्फ शनि लोहरा उम्र 24 वर्ष पिता-छोटेलाल लोहारा, जेल मोड़ बिरसा चौक, थाना+जिला-रामगढ़ को आज बुधवार को सुबह बोकारो जिला के दुन्दीबाग बाजार स्थित झोपड़पट्टी से गिरफ्तार किया गया है।

 अपने घर में छिपाकर रखे हुये

 अभियुक्त के निशानदेही पर काण्ड में चोरी हुआ रूपया एवं सोना-चांदी का जेवरात को आठ लाख की संपत्ति बरामद किया गया। अभियुक्त के द्वारा चोरी किये गये रूपया एवं सोना चांदी का जेवरात में से कुछ अपने साथ लेकर बोकारो चले गये थे तथा कुछ रूपया एवं जेवरात को अपने घर में छिपाकर रखे हुये थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !