Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-11

Jharkhand Weather Updates: झारखंड में ठंड का कहर! रांची 8.4°C, कांके 3.2°C और 13 जिले 10 डिग्री से नीचे, जानें कौन कौन

Weather: राज्य भर में पिछले 24 घंटों के दौरान ठंड का असर साफ तौर पर महसूस किया गया। कई जिलों में न्यूनतम तापमान और नीचे चला गया। बुधवार की रात रांची का तापमान 2.4 डिग्री कम होकर 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं कांके में पारा गिरकर 3.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

गुमला, खूंटी समेत कई जिलों में कड़ाके की ठंड

राज्य के 13 जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। जमशेदपुर में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि डाल्टेनगंज में यह 6.3 डिग्री सेल्सियस मापा गया। अन्य जिलों का तापमान इस प्रकार रहा


बोकारो: 8.2°C

चाईबासा: 9.5°C

देवघर: 9.5°C

कोडरमा: 9.3°C

गोड्डा: 10.9°C

गुमला: 4.4°C

हजारीबाग: 7.1°C

खूंटी: 4.4°C

लातेहार: 8.8°C

लोहरदगा: 8.8°C

पाकुड़: 11.2°C

सरायकेला: 8.3°C

सिमडेगा: 6.1°C

जगन्नाथपुर: 7.3°C

इन इलाकों में शीतलहर जैसा प्रभाव महसूस किया गया।

मौसम पूर्वानुमान

रांची मौसम केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में किसी खास बदलाव की उम्मीद नहीं है। हालांकि शुक्रवार से तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। शुक्रवार की सुबह हल्के कोहरे के साथ शुरू होगी, जिसके बाद आसमान साफ रहने की उम्मीद है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !