टीम ने ड्रोन के जरिए तापमान का पता लगाया
केंदुआडीह गैस रिसाव मामले का आज नौवा दिन है। हर दिन यहां गैस रिसाव का मेजेरमेंट विशेषज्ञ टीम के द्वारा जारी है और अभी भी स्थिति गंभीर बनी हुई है। गुरुवार को रांची से सीएमपीडीआई यानी सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट लिमिटेड की टीम भी मेजेरमेंट के लिए पहुंची है। टीम ने ड्रोन के जरिए तापमान का पता लगाया।
रिपोर्ट आने में 15 से 20 दिनों का समय लगेगा
टीम में सीएमपीडीआई के जयॉलोजी मैनेजर भूवनेश गुप्ता ने बताया कि इस समय ठंड का समय है और ऐसे में अधिकतम तापमान 22 से 22 डिग्री है। अब अगर कही तापमान सामान्य से ज्यादा पाया जाता है तो यह समझा जा सकता है कि तापमान अधिक होने के पीछे गैस रिसाव हो सकता है। ड्रोन तापमान के साथ-साथ क्षेत्र की आबादी, घरों की संख्या आदि का डेटा भी कॉलेक्ट करेगी। उन्होंने बताया कि यह मेजेरमेंट रिपीट भी होगा, ताकि मेजेरमेंट का आकलन सही सही हो सके। उन्होंने बताया रिपोर्ट आने में 15 से 20 दिनों का समय लगेगा।
चिंता का करण बना हुआ
बहरहाल, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र में जाँच प्रक्रिया तेज है। गैस निकलने के कारणों का पता लगाने में सभी वैज्ञानिक तरीके अपनाये जा रहे हैं। दूसरी तरफ 9 दिनों के बाद भी अभी गैस का स्तर सामान्य से कही अधिक पाया जाना अभी भी चिंता का करण बना हुआ है।