Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-11

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मानगो और सीतारामडेरा में ब्राउन शुगर तस्करी मामले में छह गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज हो रहा है. बुधवार देर रात मानगो और सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में की गई कार्रवाई में पुलिस ने कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया. दोनों जगहों पर पुलिस ने ब्राउन शुगर की अवैध बिक्री और तस्करी से जुड़ी बड़ी मात्रा में पुड़िया बरामद की.

मानगो क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर देर रात मानगो पुल के पास दुर्गा मंदिर के समीप स्वर्णरेखा नदी किनारे छापेमारी की. यहां पुलिस टीम ने त्वरित घेराबंदी करते हुए चार तस्करों को पकड़ लिया. गिरफ्तार लोगों में शिवाजी गोप उर्फ नाडू, सर्जन कुमार उर्फ साजन, अता मोहम्मद और टुनटुन यादव शामिल हैं. इनके पास से कुल 45 पुड़िया ब्राउन सुगर, 6650 रुपये नकद और एक एंड्रॉयड मोबाइल जब्त किया गया.

पहले भी जेल जा चुके है तस्कर
मानगो से पकड़े गए आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है. शिवाजी गोप के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के कई मामले दर्ज हैं. अता मोहम्मद चोरी के मामले में पहले भी जेल जा चुका है. टुनटुन यादव के खिलाफ दुष्कर्म, हत्या और रंगदारी जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं. पुलिस ने सभी आरोपियों से अलग-अलग मात्रा में पुड़िया और नकद राशि जब्त की.

सीतारामडेरा थाना क्षेत्र से 2 गिरफ्तार
इसी क्रम में सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में भी पुलिस ने नशे के कारोबार पर कार्रवाई की. स्लैग रोड इलाके से पुलिस ने दो आरोपियों बादल बनिया और गौराम राम को गिरफ्तार किया. इनके पास से ब्राउन सुगर की पुड़िया और नकद 750 रुपये बरामद हुए. बादल बनिया पर चोरी और एनडीपीएस एक्ट सहित कुल आठ मामले दर्ज हैं. गौराम राम टकलू हत्याकांड समेत अन्य मामलों में आरोपी रह चुका है.

पुलिस नशे के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है: डीएसपी भोला प्रसाद
डीएसपी मुख्यालय-1 भोला प्रसाद सिंह ने बताया कि जमशेदपुर पुलिस नशे के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है. इसी के तहत मानगो और सीतारामडेरा में छापेमारी कर कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने कुल 60 पुड़िया ब्राउन सुगर और 7400 रुपये नकद जब्त किए हैं. सभी आरोपियों को कानूनी प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया जाएगा.

यह कार्रवाई पुलिस की सतर्कता और शहर में नशे के कारोबार पर लगातार बढ़ती निगरानी को दिखाती है. लगातार हो रही गिरफ्तारियां इस बात का संकेत भी हैं कि शहर में नशे का नेटवर्क कितना सक्रिय है और इसे तोड़ने के लिए पुलिस लगातार दबाव बना रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !