Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-11

Seraikela News: उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई DMFT की समीक्षा बैठक, पदाधिकारी रहे मौजूद

Seraikela News: सरायकेला समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में DMFT (District Mineral Foundation Trust) एवं जिला अनाबद्ध निधि से वित्तपोषित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में निदेशक DRDA डॉ. अजय तिर्की, जिला योजना पदाधिकारी, विभिन्न कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता और संबंधित कार्यकारी एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद थे.

उपायुक्त ने पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की जानकारी ली और एजेंसियों को योजना-वार प्रगति अपडेट करने तथा लंबित कार्यों के कारणों का विवरण देने को कहा. उन्होंने 2023–24, 2024–25 और 2025–26 में स्वीकृत योजनाओं की समीक्षा की और निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, तकनीकी मानकों और सुरक्षा का पालन हो. नियमित स्थलीय निरीक्षण कर भौतिक प्रगति का सत्यापन सुनिश्चित करने को कहा.

उपायुक्त ने प्रशासनिक स्वीकृति, तकनीकी अनुमोदन और निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही काम शुरू करने को कहा. सभी योजनाओं की प्रगति DMFT पोर्टल पर समय पर अपडेट करने के निर्देश दिए. उन्होंने कार्यपालक और सहायक अभियंताओं को नियमित निरीक्षण कर रिपोर्ट जिला योजना शाखा को देने को कहा.

लंबित योजनाओं में तेजी लाने, पूर्ण योजनाओं का हैंडओवर समय पर करने और बकाया भुगतानों का निपटारा प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए. भूमि-संबंधित विवादों का त्वरित निपटारा करने और राजस्व विभाग से समन्वय बनाने को कहा. उपयोगिता प्रमाण पत्र समय पर देने और पूर्ण परियोजनाओं की जांच करने के भी निर्देश दिए. उपायुक्त ने कहा कि योजनाओं का लाभ लक्षित समुदाय तक पहुंचे, इसके लिए दिशानिर्देशों का पालन हो और क्रियान्वयन पारदर्शी हो.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !