Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-11

Seraikela News: उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक

Seraikela News: सरायकेला समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं और गतिविधियों की अद्यतन समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिला योजना पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, अग्रणी बैंक प्रबंधक के साथ-साथ आकांक्षी प्रखंडों से संबद्ध जिला और प्रखंड समन्वयक तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.
बैठक के दौरान उपायुक्त ने सरायकेला, गम्हरिया और कुकड़ू प्रखंडों में स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण सहित अन्य प्रमुख क्षेत्रों से जुड़े निर्धारित Key Performance Indicators (KPIs) की प्रगति की क्रमवार समीक्षा की. उन्होंने निर्देश दिया कि सभी विभाग अपने अधीनस्थ सूचकांकों की नियमित समीक्षा करें और तय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने का प्रयास करें. जहां सुधार की आवश्यकता हो, वहां तुरंत सुधारात्मक कदम उठाए जाएं और क्रियान्वयन की गति में निरंतरता बनाए रखी जाए।

उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित निरीक्षण CDPO और LS द्वारा किया जाए, साथ ही सभी विद्यालयों का निरीक्षण प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, BRP और CRP अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें. उन्होंने निर्देश दिया कि आंगनबाड़ी केंद्रों और विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं का भौतिक सत्यापन कर उन्हें निर्धारित मानकों के अनुरूप बनाए रखने के लिए जरूरी व्यवस्थाएं की जाएं. किसी भी तरह की कमी पाए जाने पर तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.

इसके अलावा, उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत संचालित गतिविधियों की नियमित निगरानी करें, योजनाओं की सतत समीक्षा करें और सभी संबंधित डेटा को निर्धारित पोर्टल पर समय पर अपलोड किया जाए. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम से जुड़े सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन होना चाहिए, ताकि योजनाओं का लाभ समय पर पात्र लाभुकों तक पहुंच सके.

बैठक में उपायुक्त ने यह भी कहा कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों और स्वास्थ्य केंद्रों में पेयजल, शौचालय और अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए. साथ ही उन्होंने जोर दिया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप हो और शत-प्रतिशत पात्र लाभुकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाए, जिससे आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के उद्देश्यों की पूर्णता प्रभावी रूप से सुनिश्चित हो सके.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !