Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-12

Jharkhand News: ED की बड़ी कार्रवाई, जानलेवा कफ सीरप मामले में तीन राज्यों में 25 ठिकानों पर छापेमारी

Jharkhand News: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जानलेवा कफ सीरप की खरीद-बिक्री से जुड़े नेटवर्क पर शुक्रवार को सुबह बड़े पैमाने पर छापेमारी शुरू की. यह कार्रवाई सुबह करीब सात बजे शुरू हुई और इसमें झारखंड, उत्तर प्रदेश और गुजरात के कुल 25 ठिकानों को शामिल किया गया है.

CA विष्णु अग्रवाल को भी जांच के दायरे में 
एजेंसी ने रांची के शैली ट्रेडर्स को भी छापेमारी के दायरे में रखा है. माना जा रहा है कि झारखंड में इस खतरनाक कफ सीरप की सप्लाई का मुख्य चैनल यही संस्था है. शैली ट्रेडर्स के जरिए होने वाला यह कारोबार सालाना 5 करोड़ रुपये से अधिक का बताया जा रहा है. ईडी की टीम लखनऊ, बनारस, जौनपुर, सहारणपुर, अहमदाबाद और रांची में एक साथ छापेमारी कर रही है. इस नेटवर्क में शामिल व्यापारियों के अलावा जांच एजेंसी ने सीए विष्णु अग्रवाल को भी जांच के दायरे में लिया है.

शुभम जयसवाल के गोदाम और उसके आवास पर ED की रेड
रांची में तुपुदाना स्थित शुभम जयसवाल के गोदाम और उसके आवास पर ईडी की टीमें तलाशी ले रही हैं. जांच एजेंसी इस कारोबार के पीछे मौजूद वित्तीय व्यवस्था और लॉजिस्टिक्स की जानकारी जुटा रही है. गोदामों से दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड जब्त कर उनकी जांच की जा रही है.

जानलेवा कप सीरप का नेटवर्क अंतर्राज्यीय
ईडी की यह कार्रवाई संकेत देती है कि जानलेवा कफ सीरप का नेटवर्क केवल स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं है बल्कि यह कई राज्यों में फैला हुआ एक संगठित व्यापार है. शैली ट्रेडर्स जैसे सप्लायर और उनसे जुड़े कारोबारी चैनल एजेंसी के रडार पर हैं. छापेमारी से मिली सामग्री मामले की पूरी संरचना और उसकी आर्थिक परतों को समझने में अहम साबित हो सकती है. यह भी साफ है कि अवैध दवाओं के इस व्यापार ने कई राज्यों में एक समानांतर आर्थिक रास्ता तैयार कर लिया था जिसे एजेंसी अब क्रमशः चिन्हित कर तोड़ने की कोशिश कर रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !