Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-12

Winter Session Postponed: शीतकालीन सत्र स्थगित, संसदीय कार्य मंत्री का दावा, राज्य में फंड की कोई कमी नहीं

Ranchi: झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का समापन हो गया है। सत्र को अनिश्चितकालीन के लिए स्थगित किए जाने के बाद वित्त मंत्री एवं संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि पूरा सत्र सुचारू और सकारात्मक माहौल में चला। उन्होंने बताया कि गैर-सरकारी संकल्प, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव और प्रश्नों के जवाब बारीकी से दिए गए।

यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट नहीं दिए जा रहे

मंत्री ने कहा कि विपक्ष ने मुद्दों को राजनीतिक रंग देने की कोशिश जरूर की, लेकिन यह संसदीय परंपरा का हिस्सा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य में फंड की कोई कमी नहीं है और सरकार का रेवेन्यू स्ट्रक्चर मजबूत है। विपक्ष द्वारा लगाए गए आरोप—कि विभागों की ओर से यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट नहीं दिए जा रहे—को उन्होंने पूरी तरह निराधार बताया।

अगले सत्र में प्रस्तुत किया जाएगा

राधा कृष्ण किशोर ने जानकारी दी कि गैर-सरकारी संकल्प से जुड़े 99% जवाब विभागों की ओर से दे दिए गए हैं, और जो शेष हैं, उन्हें अगले सत्र में प्रस्तुत किया जाएगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !