Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-12

Jharkhand News: कोडरमा के देवीपुर पैतृक गांव पहुंचा शहीद सीआरपीएफ जवान सुजीत सिंह का पार्थिव शरीर, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Jharkhand: कोडरमा जिला के मरकच्चो प्रखंड अंतर्गत देवीपुर गांव के 27 वर्षीय शहीद सीआरपीएफ जवान सुजीत सिंह का पार्थिव शरीर आज शुक्रवार की सुबह उनके गांव पहुंची। पूरा क्षेत्र में मातम पसर गया। लोगो के आंख में आंसू भर आये। शहीद सुजीत सिंह की अंतिम यात्रा में कई जनप्रतिनिधिगण, समाजसेवी, पुलिस, प्रशासन पदाधिकारी सहित हजारों लोगो ने भाग लिया। शहीद सुजीत सिंह को तिरंगे में लपेट कर राजकीय सम्मान के साथ उनका किया गया अंतिम संस्कार। चारों तरफ भारत माता की जय, शहीद सुजीत सिंह अमर रहे, वंदे मातरम गूंजते रहे। वहीं जो अंतिम यात्रा में भाग नहीं ले पाए वह सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। 


 में देश सेवा की परंपरा रही है

और परिवार के प्रति संवेदना भी व्यक्त कर रहे। वहीं शहीद के बड़े भाई विकास सिंह की माने तो सुजीत सिंह शुरू से ही देश की सेवा के लिए समर्पित था। वर्ष 2023 में उसने सीआरपीएफ जॉइन किया था और उसी समय उसकी पोस्टिंग कश्मीर में हुई थी। परिवार में देश सेवा की परंपरा रही है।

डियूटी पर तैनात सुजीत सिंह की मौत कैसे हुई

 जबकि परिजनों के बताए अनुसार सुजीत का विवाह मई 2025 में गिरिडीह जिले के भतडीहा (मिर्जागंज) में हुआ था। शादी के कुछ ही दिनों बाद वह अपनी पत्नी को देवीपुर में छोड़कर फिर अपने ड्यूटी स्थल कश्मीर लौट गया था। वहीं डियूटी पर तैनात सुजीत सिंह की मौत कैसे हुई, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !