Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-12

Chandil Dam: चांडिल डेम बना सैलानियों की पहली पसंद, रोमांचक बोटिंग और प्राकृतिक सौंदर्य का उठा रहे लुत्फ

Jharkhand: जमशेदपुर से सटा चांडिल डेम इन दिनों पर्यटकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। मनमोहक वादियों, शांत वातावरण और साइबेरियन पक्षियों की चहचहाहट से घिरा यह पर्यटन स्थल बड़ी संख्या में लोगों को अपनी ओर खींच रहा है। परिवार हो या युवा, सभी के लिए यहां बोटिंग का रोमांच विशेष आकर्षण का केंद्र है।


 प्राकृतिक खूबसूरती और बोटिंग का लुत्फ

स्वर्णरेखा नदी पर बने चांडिल डैम की प्राकृतिक सुंदरता, झील का विस्तृत नज़ारा और बोटिंग के दौरान मिलने वाला रोमांच सैलानियों को नई ऊर्जा का एहसास कराता है। पर्यटक इसे बार-बार घूमने के लिए चुन रहे हैं। यह डैम बहुउद्देशीय परियोजना का हिस्सा है, जिसका शांत और मनोरम दृश्य लोगों को खूब भा रहा है।

छुट्टियों में बढ़ जाती है भीड़

हालांकि साल भर सैलानी चांडिल डैम का दीदार करने आते रहते हैं, लेकिन क्रिसमस से लेकर नए साल तक यहां पर्यटकों की भीड़ कई गुना बढ़ जाती है। झारखंड के अलावा, पड़ोसी राज्यों बंगाल, बिहार और ओडिशा से आने वाले पर्यटक पिकनिक और छुट्टियां बिताने के लिए चांडिल डैम को अपनी पहली प्राथमिकता देते हैं।
 
न्यूज 26 और स्थानीय लोगों की अपील 

यहाँ पर्यटक डैम के आसपास की खूबसूरत प्राकृतिक दृश्यों को निहारने, बोटिंग और कई वॉटर स्पोर्ट्स का आनंद लेने आते हैं। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार को पर्यटन को और बढ़ावा देने के लिए सुविधाओं को बेहतर बनाने पर ध्यान देने की ज़रूरत है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !