Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-12

Jharkhand News: 17 सितंबर से लापता युवक का कंकाल पुलिस ने बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार, परिजनों के साथ आक्रोशित लोगों ने रामगढ़ सुभाष चौक किया जाम

Jharkhand: रामगढ़ जिले के श्री कृष्णा मोहल्ले स्थित धांधार पोखर तालाब क्षेत्र से पुलिस ने 17 सितंबर से लापता सोनू राम के शव को कई टुकड़ों में बरामद किया है, जिसके बाद पुरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई, घटना की सूचना पर सैंकड़ों की संख्या में परिजनों के साथ आक्रोशित लोगों ने रामगढ़ सुभाष चौक स्थित मुख्यमार्ग को जाम कर कर दिया है और पीड़ित परिवार को न्याय और हक अधिकार मुआवजा की मांग कर रहे हैं।

परिजनों ने रामगढ़ थाना में गुमशुदगी का शिकायत दर्ज कराई

सड़क जाम की सूचना पर रामगढ़ एसडीओ अनुराग तिवारी, रामगढ़ थाना नवीन प्रकाश पांडेय सुभाष चौक पहुंचकर ग्रामीणों से वार्ता कर समझाने का प्रयास किया जा रहा है,बता दें कि पिछले 3 माह से लापता रामगढ़ केंट क्वार्टर निवासी सोनू राम को गुमशुदा को लेकर परिजनों ने रामगढ़ थाना में गुमशुदगी का शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने सोनू राम के कंकाल बरामद किया गया है।

पुलिस ने आज हत्यारा को गिरफ्तार कर लिया

कांड में संलिप्त आरोपी रंजीत सिंह उर्फ नाना बंगाली टोला निवासी ने 17 सितंबर को सोनू राम की हत्या कर कई टुकड़ा कर श्री कृष्णा पुरी मोहल्ले के जंगल में फेंक दिया गया था,जिसके बाद पुलिस ने आज हत्यारा को गिरफ्तार कर लिया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !