Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-12

Jharkhand News: JCECEB ने जारी की MBBS, BDS और BHMS की नई अधिसूचना, 13 दिसंबर तक अंतिम आवेदन का मौका

jharkhand: संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (JCECEB) ने MBBS, BDS और BHMS कार्यक्रमों में खाली पड़ी सीटों को भरने हेतु विशेष चरण की काउंसलिंग के लिए संशोधित मेरिट सूची तैयार करने संबंधी नई अधिसूचना जारी की है।

बचे हुए उम्मीदवारों के लिए एक और मौका 

कई क्षेत्रों से ऐसे अभ्यर्थियों के आवेदन प्राप्त होने के बाद, जिन्होंने पूर्व निर्धारित समय तक पंजीकरण नहीं कराया था, बोर्ड ने बचे हुए और योग्य उम्मीदवारों से एक बार फिर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करने का फैसला लिया है। यह अवसर केवल उन्हीं छात्रों को दिया गया है, जो समय सीमा के भीतर रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाए थे और ऑल इंडिया मेरिट लिस्ट के अनुसार चल रही चयन प्रक्रिया में सम्मिलित होना चाहते हैं।


आवेदन की अंतिम तिथि 

नई अनुसूची के अनुसार ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 13 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है। वहीं संशोधित मेरिट सूची 14 दिसंबर 2025 को जारी की जाएगी और इसी दिन इसे संबंधित सभी कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों को भेज भी दिया जाएगा।

दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं


बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि 10 दिसंबर 2025 को जारी की गई मेरिट सूची में जिन उम्मीदवारों के नाम पहले से मौजूद हैं, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। केवल वह अभ्यर्थी जो पिछली बार आवेदन से वंचित रह गए थे और आवश्यक योग्यता रखते हैं, उनके लिए विशेष राउंड की काउंसलिंग हेतु आवेदन करना अनिवार्य होगा।

तभी वह स्पेशल राउंड काउंसलिंग में भाग ले सकेंगे। साथ ही  पूर्व विज्ञापन में उल्लिखित अन्य सभी नियम और शर्तें यथावत लागू रहेंगी। आवेदन प्रक्रिया बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पूर्ण की जा सकेगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !