Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-13

Dhanbad Major Accident: बरवाअड्डा में बड़ा हादसा टला, पांडूकी मोड़ पर रिफाइंड तेल से भरा टैंकर पलटा

Dhanbad: शुक्रवार रात करीब 10 बजे धनबाद जिले के बरवाअड्डा स्थित पांडूकी मोड़ पर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। अचानक अनियंत्रित होकर रिफाइंड तेल से भरा एक टैंकर सड़क पर पलट गया। हादसे में टैंकर चालक बाल-बाल बच गया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।

जिससे सड़क पूरी तरह फिसलन भरी हो गई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से टैंकर को हटाने का कार्य शुरू किया गया। टैंकर में भारी मात्रा में रिफाइंड तेल भरा होने के कारण तेल सड़क पर फैल गया, जिससे सड़क पूरी तरह फिसलन भरी हो गई।

अनियंत्रित होने की वजह क्या

प्रशासन द्वारा सड़क पर फैले तेल को साफ कराने और यातायात को सुरक्षित रूप से बहाल करने की कार्रवाई जारी है। फिलहाल एहतियातन वाहनों की आवाजाही नियंत्रित कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि टैंकर के अनियंत्रित होने की वजह क्या रही।

 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !