Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-13

Jamshedpur News: जुगसलाई में अमीर गद्दी के नेतृत्व में कई युवाओं ने ली सैल्यूट तिरंगा की सदस्यता

Jamshedpur: आज सैल्यूट तिरंगा झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी की अध्यक्षता में जुगसलाई स्थित मिलतनगर, बाबू फ्लैट के सामने आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कई मुस्लिम संगठनों से जुड़े युवाओं ने सैल्यूट तिरंगा की सदस्यता ली और राष्ट्रवाद के लिए एक साथ काम करने की योजना पर जोर दिया। इस अवसर पर प्रदेश के युवा महासचिव रंजीत झा भी मौजूद थे।

तिवारी ने बताया कि, "हम तिरंगे की आन, बान और शान के लिए काम करने वाले लोग हैं। हमें जाति और धर्म से ऊपर उठकर समाज के हित के लिए मिलकर काम करना होगा। सैल्यूट तिरंगा इसी सोच के साथ काम कर रहा है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण हमारी अगस्त में कश्मीर में आयोजित एक सप्ताह की तिरंगा यात्रा है, जिसमें कई मदरसे और इस्लामिक संगठन के लोग, पार्टी और जाति के बंधनों से ऊपर उठकर तिरंगा लेकर शामिल होते हैं।"

संगठन की सदस्यता लेने वालों में अमीर गद्दी भी शामिल हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !