Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-13

Jharkhand News: देवघर में ट्राइबल यूनिवर्सिटी स्थापना की मांग, विधायक सुरेश पासवान ने मुख्यमंत्री को सौंपा मांग पत्र

jharkhand: झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान देवघर विधायक सुरेश पासवान द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ट्राइबल यूनिवर्सिटी की स्थापना हेतु मांग पत्र सौंपना झारखंड के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सराहनीय और दूरदर्शी कदम है।

युवजन समाजवादी पार्टी झारखंड के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता शुभम सिन्हा ने कहा कि झारखंड की कुल जनसंख्या का लगभग 26.3 प्रतिशत हिस्सा अनुसूचित जनजाति समुदाय से संबंधित है। ऐसे में आदिवासी समाज के लिए उच्च शिक्षा, शोध एवं अकादमिक विकास हेतु विशेष संस्थानों का विस्तार अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि विधायक सुरेश पासवान द्वारा सौंपे गए मांग पत्र में मुख्यमंत्री से आग्रह किया गया है कि झारखंड की पहली ट्राइबल सेंट्रल यूनिवर्सिटी देवघर में स्थापित किया जाएं। जहां प्राकृतिक संसाधनों के साथ-साथ शैक्षणिक संस्थानों के विकास के लिए अनुकूल वातावरण पहले से उपलब्ध है।

शुभम सिन्हा ने कहा कि समाजवादी विचारधारा इस मांग का पूर्ण समर्थन करती है और मुख्यमंत्री से अनुरोध करती है कि इस प्रस्ताव पर शीघ्र सकारात्मक पहल की जाए, जिससे आदिवासी समुदाय का शैक्षणिक उत्थान सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल शिक्षा के क्षेत्र में आदिवासी समाज को सशक्त बनाएगी, बल्कि झारखंड के भविष्य को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण संकल्प भी सिद्ध होगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !