Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-13

Jamshedpur Crime News: सीतारामडेरा में युवक की गोली मारकर हत्या का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में शेखर शाण्डिल नामक युवक की गोली मारकर हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में मुख्य आरोपी राहुल सिंह ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया. इसके बाद पूछताछ के आधार पर संजय पाल और संतोष कर्मकार उर्फ खुडा को भी गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया अवैध पिस्टल और घटना के बाद फरार होने में उपयोग की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है. आपसी रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिए जाने की बात सामने आई है.

पुलिस को 2 और 3 दिसंबर मध्य रात करीब एक बजे देवनगर बाराद्वारी इलाके में विवेकानंद आश्रम के पास शेखर शांडिल नामक युवक की गोली मारकर हत्या की सूचना मिली थी. सूचना के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम का गठन किया गया और लगातार छापेमारी शुरू की गई. दबाव बढ़ने पर 

मृतक और मुख्य आरोपी के बीच थी पुरानी दुश्मनी
जांच में सामने आया कि मृतक और मुख्य आरोपी एक ही इलाके के रहने वाले थे और दोनों के बीच पुरानी दुश्मनी चली आ रही थी. करीब दो साल पहले दोनों के बीच मारपीट की घटना हुई थी, जिसे लेकर थाने में मामला दर्ज हुआ था. इसके अलावा छह महीने पहले मृतक द्वारा आरोपी के घर जाकर गाली गलौज करने की बात भी सामने आई है. इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने मिलकर हत्या की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया.

आरोपियों का रहा है आपराधिक इतिहास
पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी और उसके एक सहयोगी का आपराधिक इतिहास भी रहा है. दोनों पहले चोरी, जानलेवा हमले और सरकारी कार्य में बाधा डालने जैसे मामलों में जेल जा चुके हैं. गिरफ्तारी के बाद आरोपियों की निशानदेही पर एक देशी पिस्टल और स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई है, जिसका इस्तेमाल घटना में किया गया था.

आगे की जांच जारी है
पुलिस पूरे मामले की आगे की जांच कर रही है और यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस हत्या में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं रही है. यह मामला एक बार फिर दिखाता है कि आपसी रंजिश और पुरानी दुश्मनी किस तरह गंभीर अपराध में बदल जाती है. समय रहते ऐसे विवादों का समाधान न होना कानून व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !