Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-13

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में प्रशिक्षु अवर निरीक्षकों की दीक्षांत परेड का किया निरीक्षण

Bihar: जिले के राजगीर स्थित बिहार पुलिस अकादमी में आज आयोजित प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक दीक्षांत परेड समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाग लिया। उन्होंने दीक्षांत परेड का सजीव निरीक्षण करते हुए प्रशिक्षुओं को सलामी दी और उनके उत्साहवर्धन के लिए प्रेरक संदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखने की रीढ़ होती है और उन्हें पूरा विश्वास है कि इन प्रशिक्षुओं ने जो प्रशिक्षण प्राप्त किया है, वे अपने कर्तव्यों का पालन निष्ठा, ईमानदारी, संवेदनशीलता और अनुशासन के साथ करेंगे।

जल्द से जल्द उन्हें पूरा करने के निर्देश दिए

दीक्षांत परेड कार्यक्रम से पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार पुलिस अकादमी के परिसर का भी निरीक्षण किया और निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति का जायजा लेकर जल्द से जल्द उन्हें पूरा करने के निर्देश दिए। 

जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाने का संदेश भी दिया

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर सुविधाओं से लैस पुलिस अकादमी से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अधिकारी राज्य की सुरक्षा और शांति बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने प्रशिक्षुओं को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाने का संदेश भी दिया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !