Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-13

Adityapur News: आदित्यपुर-कांड्रा सड़क पर रोशनी की किरण, 14 साल बाद पूरा होगा स्ट्रीट लाइट का सपना

Adityapur News: आदित्यपुर-कांड्रा सड़क पर चलने वाले लाखों लोगों के लिए राहत भरी खबर है. 15.5 किलोमीटर लंबे मार्ग पर पहले से ही 6.9 किलोमीटर में जे.ए.आर.डी.सी.एल. द्वारा सितंबर 2011 में स्ट्रीट लाइट लगाई गई थी, लेकिन बांकी बचे 8.5 किलोमीटर सड़क पर घनघोर अंधेरा था, जिससे सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही थीं. सामाजिक संगठन जनकल्याण मोर्चा ने कई बार पत्राचार किया, लेकिन स्थिति नहीं बदली.

सरायकेला के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने इस समस्या को गंभीरता से लिया. उनके प्रयास और झारखंड सरकार के पथ निर्माण सचिव सुनील कुमार के सहयोग से अब बचे हुए 8.5 किलोमीटर सड़क पर CSR के तहत नए स्ट्रीट लाइट लगाने की व्यवस्था की जा रही है. यह कदम जनहित में अत्यंत प्रशंसनीय मानी जा रही है.

रात में यात्रा करना सुरक्षित होगा
स्ट्रीट लाइट लगने से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी, रात में यात्रा करना सुरक्षित होगा, और स्थानीय व्यापार और आवागमन में सुधार होगा. आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की प्रमुख कंपनी आरकेएफएल ने इस परियोजना की शुरुआत कर दी है. लगभग 260 स्ट्रीट लाइट पोल लगाए जाएंगे, जो प्रत्येक 35 मीटर की दूरी पर 12 मीटर ऊंचे होंगे. यह काम तीन महीनों में पूरा होने की संभावना है.

दुर्गा पूजा के दौरान उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसावां के प्रयास से दर्जनों स्ट्रीट लाइट ठीक कराए गए थे, जिससे आम लोगों को सहूलियत हुई. अब स्थायी रूप से पूरे मार्ग पर रोशनी होगी.

जनकल्याण मोर्चा आदित्यपुर, झारखंड लीगल एडवाइजरी एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन, और आदित्यपुर अधिवक्ता संघ ने उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत को हार्दिक बधाई दी है. साथ ही आरकेएफएल कंपनी की भी सराहना की है, जिसने अपने सामाजिक दायित्व का दूसरा चरण शुरू किया है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !