Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-13

Jamshedpur News: एन एम एल केरला पब्लिक स्कूल में दीक्षांत समारोह संपन्न

Jamshedpur: एन एम एल केरला पब्लिक स्कूल में शनिवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर श्रीकांत नायर रहे। इस अवसर पर विद्यालय की एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. रचना नायर तथा प्रधानाचार्य गुरमीत कौर भी उपस्थित थीं।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें जीवन में सही मार्ग पर चलकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

समारोह के अंत में उप-प्रधानाचार्य द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही दीक्षांत समारोह का समापन हुआ।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !