Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-13

Saraikela News: जंगली हाथी से हुए नुकसान पर बड़ी राहत, मकान व फसल के लिए 1 करोड़ का मुआवजा वितरण

Saraikela: नीमडीह फॉरेस्ट गेस्ट हाउस परिसर में शनिवार को वन विभाग द्वारा मुआवजा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक सविता महतो के हाथों हाथी द्वारा मकान क्षतिग्रस्त किए गए कुकडू, नीमडीह व ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के 30 लोगो के बीच 1 लाख 29 रुपये का चेक व ईचागढ़, चांडिल, नीमडीह व कुकड़ू प्रखंड के 300 किसानों के फसल क्षतिग्रस्त का मुआवजा 60 लाख रूपये ऑनलाइन खाते में भेजा गया।

इस दौरान विधायक सविता महतो ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जंगली हाथी के द्वारा ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में क्षतिग्रस्त किए गए मकान व फसल का मुआवजा चेक व ऑनलाइन के माध्यम से भुगतान किया गया।

उन्होंने कहा कि वन विभाग द्वारा करीब एक करोड रुपए के मुआवजा राशि का वितरण किया गया। इस दौरान विधायक ने लोगों से कहा जंगली हाथी द्वारा फसल व मकान क्षतिग्रस्त करने पर वन विभाग द्वारा मुआवजा का प्रावधान है। 

उन्होंने लोगों से वन्य जीव संरक्षण का अपील किया। इस अवसर पर रेंजर शशि प्रकाश रंजन, राधा रमण ठाकुर, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, प्रखंड अध्यक्ष सचिन गोप, मंगल मांझी समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !