Jamshedpur: जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक भयानक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार दो दोस्त स्कूटी से जा रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया।
दो दोस्त गंभीर रूप से घायल
जानकारी के अनुसार स्कूटी पर सवार फरीद और अनवारूल हक़ (25) अली नगर कपाली के निवासी थे। शनिवार रात करीब 9:30 बजे दोनों दोस्त कहीं जा रहे थे, तभी टोल ब्रिज के पास अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक फरार हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही कदमा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एमजीएम अस्पताल ले गई। डॉक्टरों ने जांच के बाद अनवारूल हक़ को मृत घोषित कर दिया, जबकि फरीद की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
परिवार की स्थिति
अनवारूल हक़ की बहन ने बताया कि उनका भाई पेशे से पुट्टी मिस्त्री था और परिवार का मुख्य सहारा था। शनिवार रात वह दोस्तों के साथ बाहर गया था और देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिवार चिंतित हो गया। जब फोन किया गया तो उसका मोबाइल बंद पाया गया।
रविवार को सुबह पुलिस ने परिवार को अनवारूल हक़ की मौत की जानकारी दी। जिससे घर में शोक की लहर फैल गई। एमजीएम अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।